Yuvraj Sandhu finished tied 31st after a strong performance in the final round.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय खिलाड़ी युवराज संधू ने यहां खेले गए एस्त्रेला डैम कैटालुन्या चैम्पियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट के अंतिम दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अंडर 69 का कार्ड खेलकर संयुक्त 31वें स्थान पर रहे।
इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने शुरुआती दौर में 68 का शानदार कार्ड खेला था, लेकिन दूसरे और तीसरे दौर में क्रमशः 72 और 73 का कार्ड खेलने के बाद वह तालिका में नीचे फिसल गए थे।
उन्होंने चौथे और अंतिम दौर में अच्छी वापसी करते हुए पांचवें, नौवें, 10वें, 16वें और 18वें होल में बर्डी लगाई, जबकि 12वें और 15वें होल पर बोगी की। उन्होंने 69 का कार्ड खेलकर कुल सात अंडर के स्कोर के साथ अपना अभियान समाप्त किया।
दक्षिण अफ्रीका के युराव प्रीमलाल ने लगातार दूसरे दिन नौ अंडर 63 का बेहतरीन कार्ड खेलते हुए कुल 28 अंडर पार (70-64-63-63) के स्कोर के साथ 14 शॉट के बड़े अंतर से खिताब अपने नाम किया।