टॉमी पॉल और जेसिका पेगुला सिनसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-08-2026
Tommy Paul and Jessica Pegula reach the quarterfinals of the Cincinnati Open
Tommy Paul and Jessica Pegula reach the quarterfinals of the Cincinnati Open

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
टॉमी पॉल और जेसिका पेगुला ने तीन सेटों में जीत हासिल करके सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

पॉल ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए फ्रेंच ओपन चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज़्वेरेव को 4-6, 7-6, 6-4 से हराया। क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला फ्लेवियो कोबोली से होगा।
 
पेगुला ने रोमानियाई खिलाड़ी सोराना सिर्स्टिया को 6-2, 4-6, 7-5 से हराकर 2026 में डब्ल्यूटीए टूर में अपनी 43वीं जीत दर्ज की।
 
क्वार्टर फाइनल में पेगुला का सामना हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा से होगा, जिन्होंने बुधवार को विंबलडन चैंपियन लिंडा नोस्कोवा को 6-1, 6-4 से हराया था।
 
अन्य मैचों में कोको गॉफ ने मैरी बोजकोवा को 6-3, 6-2 से हराया जबकि मैडिसन कीज़ ने ज़ियू वांग को 7-6, 6-4 से हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली चौथी अमेरिकी महिला बनकर इतिहास रच दिया। सिनसिनाटी ओपन में 2004 के बाद यह पहला अवसर है जबकि अमेरिका की चार खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं।
 
पुरुष वर्ग में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस्टोफर ओ'कोनेल को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया।
 
अमेरिकी खिलाड़ी ब्रैंडन नाकाशीमा ने नूनो बोर्गेस को 6-3, 6-7, 6-3 से हराकर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
 
महिला वर्ग में इगा स्वियातेक ने फ्रांस की डायने पेरी को 6-3, 6-3 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला नौ मैचों तक बढ़ा दिया। अब उनका मुकाबला एलेना रायबाकिना से होगा, जिन्होंने अभी तक एक भी सेट नहीं हारा है।