प्राइम वॉलीबाल लीग के पांचवें सत्र का आयोजन 30 नवंबर से अहमदाबाद में होगा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-11-2026
The fifth season of the Prime Volleyball League will be held in Ahmedabad from November 30.
The fifth season of the Prime Volleyball League will be held in Ahmedabad from November 30.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) के पांचवें सत्र का आयोजन 30 नवंबर से यहां के वीर सावरकर खेल परिसर में किया जाएगा।

गौरतलब है कि अपनी शुरुआत से ही प्राइम वॉलीबॉल लीग प्रत्येक सत्र में नये शहर में आयोजन कर देशभर में इस खेल के लिए नये दर्शक वर्ग को जोड़ने की दिशा में प्रयासरत है।
 
इस वर्ष की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ (एफआईवीबी) ने प्राइम वॉलीबॉल लीग को भारत की पहली डिवीजन की पेशेवर वॉलीबॉल लीग के रूप में मान्यता प्रदान की थी।
 
लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जॉय भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘पांचवें सत्र को अहमदाबाद में आयोजित करना देशभर में पेशेवर वॉलीबॉल के विस्तार की हमारी यात्रा का एक और महत्वपूर्ण कदम है।’’