T20 वर्ल्ड कप 2026: West Indies cricket team की 107 रन से धमाकेदार जीत

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 24-02-2026
T20 World Cup 2026: West Indies cricket team wins by a huge margin of 107 runs
T20 World Cup 2026: West Indies cricket team wins by a huge margin of 107 runs

 

आवाज द वाॅयस /नई दिल्ली

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर एट मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। मैच के हीरो रहे Shimron Hetmyer, जिन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन ठोक दिए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है। हेटमायर ने 7 चौके और 7 छक्के जड़ते हुए वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने Rovman Powell (59) के साथ 52 गेंदों में 122 रन की साझेदारी कर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। अंत में शेरफेन रदरफोर्ड (31) और रोमारियो शेफर्ड (21) ने तेजी से रन जोड़कर स्कोर को 250 के पार पहुंचाया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ब्रैड इवांस ने 21 गेंदों में 43 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।

गेंदबाजी में Gudakesh Motie ने 4 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी, जबकि Akeal Hosein ने 3 विकेट झटके। वेस्टइंडीज की इस एकतरफा जीत ने टी20 वर्ल्ड कप में उनकी खिताबी दावेदारी को और मजबूत कर दिया है।