वरिष्ठ खेल पत्रकार एस त्यागराजन का निधन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-03-2026
Senior sports journalist S. Thiagarajan passes away
Senior sports journalist S. Thiagarajan passes away

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 हॉकी की बेहतरीन कवरेज के लिये मशहूर वरिष्ठ खेल पत्रकार एस त्यागराजन का सोमवार को यहां बढती उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया । वह 85 वर्ष के थे ।
 
छह ओलंपिक और नौ एशियाई खेल कवर कर चुके त्यागराजन 1962 से 2013 तक ‘द हिंदू’ समाचार पत्र के लिये काम करते रहे । उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत 1961 में ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से की थी ।
 
‘द हिंदू’ के खेल संपादक केसी विजय कुमार ने एक्स पर लिखा ,‘‘ द हिंदू के लिये कई दशक तक काम करने वाले हॉकी पत्रकारिता के दिग्गज वरिष्ठ खेल संवाददाता एस त्यागराजन का निधन । ’’
 
त्यागराजन अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) और एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) की मीडिया और संचार से जुड़ी कई समितियों में भी रहे ।
 
वह भारतीय खेल पत्रकार संघ और तमिलनाडु खेल पत्रकार संघ के भी पूर्व अध्यक्ष रहे ।