भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में बारिश का व्यवधान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-11-2026
Rain interrupts India vs New Zealand match
Rain interrupts India vs New Zealand match

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारत ने 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच मे शनिवार को यहां जब सात विकेट पर 113 रन बनाए थे तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा।

बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में भारत को 21 ओवरों में 22 रन की जरूरत थी। उस समय केएल राहुल (26) और औकिब नबी (01) क्रीज पर थे।
 
इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को 41 ओवर में 134 रन पर आउट कर दिया था।