आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी ने 184 खिलाड़ी रिटेन किए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-11-2026
184 players retained by 10 IPL franchises
184 players retained by 10 IPL franchises

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 16 दिसंबर को होने वाली नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने उन खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिन्हें उन्होंने अपनी टीम में बनाए रखा (रिटेन किया) है। इन खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज और सुनील नारायण जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं।

कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया जिनमें 55 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। गुजरात टाइटन्स ने सबसे अधिक खिलाड़ियों (22) को रिटेन किया है।
 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सबसे अधिक सात विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में बनाए रखा है, जबकि पांच बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने 19-19 खिलाड़ियों को अपनी टीम में रखा है।
 
लखनऊ सुपर जायंट्स 18 खिलाड़ियों को बरकरार रखने के बाद 47.45 करोड़ रुपये की सबसे अधिक शेष धनराशि के साथ नीलामी में प्रवेश करेगा। नीलामी में उसे सात स्थान भरने हैं।
 
गुजरात टाइटन्स के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपये की राशि बची हुई और उसे तीन खिलाड़ियों की जरूरत है।
 
सभी 10 फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को बरकरार रखने के लिए कुल 1,002.05 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिससे नीलामी के लिए कुल 297.95 करोड़ रुपये का बजट बचा है।
 
अन्य टीमों के पास बची हुई धनराशि और भरे जाने वाले स्थान इस प्रकार हैं: आरसीबी (14.5 करोड़ रुपये, पांच स्थान), सीएसके (28.05 करोड़ रुपये, छह स्थान), केकेआर (41.65 करोड़ रुपये, आठ स्थान), मुंबई इंडियंस (32.60 करोड़ रुपये, नौ स्थान), पंजाब किंग्स (18.60 करोड़ रुपये, छह स्थान), राजस्थान रॉयल्स (27.05 करोड़ रुपये, छह स्थान), सनराइजर्स (40.15 करोड़ रुपये, सात स्थान)।