फिलिप्स और जैकब्स के अर्धशतक, न्यूजीलैंड के पांच विकेट पर 180 रन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-10-2026
Phillips and Jacobs hit half centuries as New Zealand reached 180 for five.
Phillips and Jacobs hit half centuries as New Zealand reached 180 for five.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारतीय गेंदबाजों ने पहले मैच की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन ग्लेन फिलिप्स (70) और बेवोन जैकब्स (56) के अर्धशतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने शनिवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पांच विकेट पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया।
 
फिलिप्स ने 43 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों जड़ित तूफानी पारी खेली जबकि जैकब्स ने 46 गेंद पर 58 रन बनाए जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड की पारी को संभाला।
 
भारतीय गेंदबाजों के शुरुआती विकेट झटकने से मेहमान टीम छठे ओवर में 41 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद फिलिप्स और जैकब्स ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए पारी को मजबूती दी और अंतिम ओवरों में रन गति बढ़ाई।
 
भारत को दूसरी ही ओवर में पहली सफलता मिली, जब अर्शदीप सिंह ने टिम सिफर्ट (07) को आउट कर दिया।