संसद ने अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-02-2026
Parliament congratulates Indian team for winning the Under-19 Cricket World Cup
Parliament congratulates Indian team for winning the Under-19 Cricket World Cup

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
संसद के दोनों सदनों में पिछले सप्ताह शुक्रवार को अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम को सोमवार को बधाई दी गई।

लोकसभा की बैठक शुरू होने पर सदन के अध्यक्ष ओम बिरला ने गत छह फरवरी को जिम्बाब्वे के हरारे में आयोजित फाइनल मैंच में इंग्लैंड पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम की जीत का उल्लेख किया।
 
उन्होंने कहा, ‘‘अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप जीतकर भारतीय टीम ने देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।’’
 
बिरला ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने अद्भुत कौशल, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और टीम वर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
 
अध्यक्ष ने अंडर-19 क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘उनकी उपलब्धि से देश के युवाओं को प्रेरणा मिली है।’’
 
सदस्यों ने मेजें थपथपाकर भारतीय टीम को बधाई दी।
 
राज्यसभा में बैठक शुरू होने पर सभापति सी पी राधाकृष्णन ने अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप स्पर्धा में भारतीय टीम की जीत का जिक्र किया और कहा कि इस उपलब्धि ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
 
उन्होंने बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का खास तौर पर उल्लेख किया और कहा कि वैभव की लाजवाब बल्लेबाजी ने इस मैच को यादगार बना दिया। सभापति ने कहा कि पूरी भारतीय टीम बधाई की हकदार है और उनका प्रदर्शन देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बना है।’’