भारत की आक्रामक बल्लेबाजी से सीख लेगा न्यूजीलैंड: एलन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-10-2026
New Zealand can learn from India's aggressive batting: Allen
New Zealand can learn from India's aggressive batting: Allen

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन ने कहा कि तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी से उनकी टीम सीख लेगी।

भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे मैच में 199 रन का लक्ष्य केवल 13.2 ओवर में हासिल कर दिया। अभिषेक ने 38 गेंद पर 113 रन बनाए और सूर्यवंशी के साथ पहले विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की। भारत ने छह विकेट से जीत हासिल करके पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
 
एलन ने कहा, ‘‘‘मुझे लगता है कि इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और जब हम अगले कुछ वर्षों में यहां उनका सामना करेंगे तो हमारे पास कुछ रणनीति होगी जिससे हमें फायदा मिलेगा। आपको खेल का आनंद लेना चाहिए क्योंकि क्रिकेट में उतार चढ़ाव आते रहते हैं।’’
 
एलन ने कहा कि एक बार जब भारतीय जोड़ी ने लय पकड़ ली तो उन्हें रोकना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड इस हार की समीक्षा करेगा और अगले मैच के लिए नई रणनीति बनाएगा।