चोटिल फर्ग्युसन भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 से बाहर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-10-2026
Injured Ferguson ruled out of last two T20Is against India
Injured Ferguson ruled out of last two T20Is against India

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन चोट के कारण भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों से बाहर हो गए ।
 
उनकी जगह मैट फिशर को न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है । भारत पहले तीनों मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर चुका है । चौथा मैच शुक्रवार को खेला जायेगा ।
 
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा ,‘‘ फर्ग्युसन को दूसरे टी20 के दौरान दाहिनी पिंडली में दर्द हुआ और स्कैन के बाद चोट का पता चला । उसे फिट होने में एक सप्ताह लग सकता है ।’’
 
तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी टी20 श्रृंखला से बाहर है । न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि उन्हें एक से दो सप्ताह रकवरी में लगेंगे ।