एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2025 के पदक विजेता सम्मानित

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 17-07-2025
Mansukh Mandaviya felicitated the medal winners of Asian Wrestling Championship 2025
Mansukh Mandaviya felicitated the medal winners of Asian Wrestling Championship 2025

 

नई दिल्ली

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री मंसुख मांडविया ने बुधवार को U-15, U-17, U-20 और U-23 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2025 में पदक जीतने वाले भारतीय पहलवानों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर मंत्री ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,"कल U15, U17, U20 और U23 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2025 के पदक विजेताओं से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। उनके जज़्बे, मेहनत और समर्पण ने देश को गौरव दिलाया है। आने वाले समय के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ।"

अंडर-15 फ्रीस्टाइल रेसलिंग में भारत बना टीम चैंपियन

भारतीय अंडर-15 फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने 203 अंकों के साथ टीम चैंपियन का खिताब जीता, जबकि जापान 166 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इस वर्ग में भारत ने कुल 8 पदक हासिल किए, जिसमें 6 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य शामिल हैं। यह भारत की पूरी तरह से दबदेबाज़ जीत रही।

अंडर-23 पुरुष फ्रीस्टाइल टीम ने रचा इतिहास

वियतनाम के वुंग ताउ में आयोजित U-23 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2025 में भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते और चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।यह फ्रीस्टाइल श्रेणी में एशियाई चैम्पियनशिप के इतिहास में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

स्वर्ण पदक विजेता:

  • 61 किग्रा – निखिल

  • 65 किग्रा – सुजीत

  • 74 किग्रा – जयदीप

  • 79 किग्रा – चंद्र मोहन

  • 92 किग्रा – सचिन

  • 97 किग्रा – विक्की

रजत पदक विजेता:

  • 125 किग्रा – जसपूरन सिंह

यह प्रदर्शन भारतीय कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते प्रभुत्व का संकेत है।

अंडर-17 फ्रीस्टाइल टीम का उल्लेखनीय प्रदर्शन

वुंग ताउ (वियतनाम) में पिछले महीने आयोजित U-17 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 3 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीते। हालांकि टीम समग्र रैंकिंग में टॉप-3 में नहीं आ सकी और टीम ट्रॉफी भी नहीं जीत पाई, लेकिन खासकर भारी भारवर्ग के पहलवानों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

स्वर्ण पदक विजेता:

  • 65 किग्रा – गौरव पूनिया

  • 92 किग्रा – अर्जुन रुहिल

  • 110 किग्रा – लैकी

कांस्य पदक विजेता:

  • 45 किग्रा – शिवम

  • 51 किग्रा – धनराज गणपति

भारतीय कुश्ती की यह उपलब्धियाँ देश के खेल क्षेत्र में एक नया इतिहास रच रही हैं और आने वाले ओलंपिक व विश्व प्रतियोगिताओं के लिए एक मजबूत नींव रख रही हैं।