Jharkhand has become a new hub of young batting talent in domestic cricket.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
एक समय था जब झारखंड में क्रिकेट की चर्चा का मुख्य केंद्र महेंद्र सिंह धोनी हुआ करते थे लेकिन इस साल दलीप ट्रॉफी के लिए पूर्वी क्षेत्र की टीम में उसके पांच खिलाड़ी शामिल हैं जिससे पता चलता है कि वह बल्लेबाजी प्रतिभा का नया गढ़ बन गया है।
तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता श्रीधरन शरथ ने पूर्वी क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र के बीच दलीप ट्रॉफी के फाइनल के दौरान कहा, ‘‘झारखंड से कुछ बहुत अच्छे युवा क्रिकेटर आ रहे हैं।’’
पूर्वी क्षेत्र की टीम में झारखंड के पांच खिलाड़ी कप्तान ईशान किशन, अनुभवी विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन और अनुकूल रॉय शामिल हैं।
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के सचिव सौरभ तिवारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘पूर्वी क्षेत्र की टीम में राज्य के पांच खिलाड़ियों के होने से झारखंड क्रिकेट की प्रगति का पता चलता है। यहां तक की एक और प्रतिभाशाली खिलाड़ी शरणदीप चयन के दावेदार थे।’’