नीदरलैंड ने यूनान को 7-0 से रौंदा, जर्मनी की टीम भी जीती

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-11-2026
Netherlands thrashed Greece 7-0, Germany also won
Netherlands thrashed Greece 7-0, Germany also won

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 नीदरलैंड ने यूएफा नेशंस लीग फुटबॉल मुकाबले में यूनान को 7-0 से करारी शिकस्त देकर नए कोच जावी के मार्गदर्शन में अपना अजेय अभियान जारी रखा जबकि जुर्गेन क्लॉप की जर्मनी की टीम ने सर्बिया को 3-1 से हराया।
 
इन नतीजों से अब ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहने के लिए दोनों दिग्गज कोच की टीमों के बीच निर्णायक मुकाबले का मंच तैयार हो गया है।
 
शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड की शानदार जीत में तिजानी रेनडर्स ने हैट्रिक लगाई जबकि ज्यूरियन टिम्बर ने दो गोल दागे।
 
क्रिसेंसियो समरविल ने छठे मिनट में गोल करके नीदरलैंड का खाता खोला। इसके बाद रेनडर्स ने 21 मिनट के भीतर तीन गोल दागे। टिम्बर ने दो और गोल किए जबकि डॉनील मैलेन ने सातवां गोल करके टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की।
 
ग्रुप ए2 में शीर्ष पर काबिज नीदरलैंड से जर्मनी तीन अंक पीछे है। दोनों टीम सोमवार को बर्लिन में आमने-सामने होंगी।
 
ग्रुप की शीर्ष दो टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी। नीदरलैंड, जर्मनी और यूनान तीनों के पास क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का मौका है। सर्बिया अपने पांचों मुकाबले गंवाने के बाद अंतिम स्थान पर है।
 
फ्लोरियन विर्ट्ज और पदार्पण कर रहे ब्रायन ग्रुडा के गोल की मदद से जर्मनी ने क्लॉप के कोच बनने के बाद पांच मैच में दूसरी जीत दर्ज की। सर्बिया के डिफेंडर सजान बाबिच ने जर्मनी के स्ट्राइकर काई हावर्ट्ज के हेडर को अपने ही गोल में डालकर आत्मघाती गोल किया।