आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत ने अगले महीने बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए महिला हॉकी टीम में भरोसेमंद खिलाड़ियों पर ही भरोसा दिखाया है तथा इस टूर्नामेंट के लिए भी सितंबर-अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए चुनी गई 20 सदस्यीय टीम को ही बरकरार रखा है।
टीम की घोषणा शुक्रवार को की गई जिसकी कप्तानी सलीमा टेटे करेंगी। मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने इसे एक संतुलित टीम बताया है। विश्व कप 15 से 30 अगस्त तक खेला जाएगा।
अभी बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रही भारतीय टीम अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है।
भारतीय टीम का हाल में प्रदर्शन प्रभावशाली रहा, विशेष रूप से पिछले महीने न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप में, जहां उसने अजेय रहते हुए ट्रॉफी जीती और एफआईएच प्रो लीग में फिर से जगह बनाई।