भारत जीत से चार विकेट दूर, श्रीलंका के लंच तक छह विकेट पर 175 रन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-08-2026
India four wickets away from victory, Sri Lanka 175 for six at lunch
India four wickets away from victory, Sri Lanka 175 for six at lunch

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
श्रीलंका ने 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें और अंतिम दिन बुधवार को यहां लंच तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 175 रन बनाए।

भारत को इस तरह से जीत के लिए चार विकेट जबकि श्रीलंका को 197 रन चाहिए।
 
भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाकर श्रीलंका को 284 रन पर आउट कर दिया था। इस तरह से उसे 178 रन की मजबूत बढ़त मिली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे।
 
लंच के समय सोनल दिनुशा 65 रन और केशारा नुवांता आठ रन पर खेल रहे थे। भारत की तरफ से मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला है।