भारत के दूसरे दिन लंच तक चार विकेट पर 427 रन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-10-2025
India 427 for 4 at lunch on Day 2
India 427 for 4 at lunch on Day 2

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां लंच तक चार विकेट पर 427 रन बनाए।
 
भारत ने सुबह के सत्र में शतकवीर यशस्वी जायसवाल (175) और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे गए नीतीश कुमार रेड्डी (43) के विकेट गंंवाए। लंच के समय कप्तान शुभमन गिल 75 और ध्रुव जुरेल सात रन पर खेल रहे थे।