Greenland and the Faroe Islands will not be granted Olympic team status, the IOC said.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने बुधवार को कहा कि डेनमार्क की संसद के अनुरोध के बावजूद ग्रीनलैंड और फेरो आइलैंड को अलग और स्वतंत्र ओलंपिक टीम के तौर पर मान्यता नहीं दी जाएगी।
ओलंपिक चार्टर में 30 साल से उस देश को ही आधिकारिक टीम रखने की इजाजत है जिसे ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा मान्यता प्राप्त स्वतंत्र देश’ माना जाता है।
आईओसी ने बयान में कहा कि ग्रीनलैंड और फेरो आइलैंड डेनमार्क के अंतर्गत अर्ध स्वायत्त क्षेत्र हैं और इस मानक को पूरा नहीं करते हैं।
आईओसी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में कई बार संबंधित पक्षों को यह बात बहुत साफ तौर पर समझाई और बताई गई है।’’
डेनमार्क की संसद का औपचारिक अनुरोध दो हफ्ते पहले आया था और मंगलवार को इसे सार्वजनिक किया गया।
यह अनुरोध डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन द्वारा नई गठबंधन सरकार बनाने के कुछ हफ्ते बाद आया है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस द्वीप को हासिल करने की इच्छा के खिलाफ ग्रीनलैंड का समर्थन करने का वादा किया था।
लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों का उद्घाटन औपचारिक रूप से राष्ट्रपति ट्रंप करेंगे और ग्रीनलैंड तथा फेरो आइलैंड के खिलाड़ी डेनमार्क की ओर से हिस्सा ले सकते हैं। डेनमार्क उन 206 राष्ट्रीय ओलंपिक संघों में से एक है जिन्हें आईओसी से मान्यता प्राप्त है।