दक्षिणेश्वर और बालाजी ने युगल मैच जीतकर भारत की उम्मीद जीवंत रखी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-09-2026
Dakshineswar and Balaji kept India's hopes alive by winning the doubles match.
Dakshineswar and Balaji kept India's hopes alive by winning the doubles match.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दक्षिणेश्वर सुरेश और श्रीराम बालाजी ने शनिवार को यहां युगल मुकाबले में उई-सुंग पार्क और जी-सुंग नाम को हराकर डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत की जीत की उम्मीदों को जीवंत रखा।
 
मुकाबला के पहले दिन शुक्रवार को दोनों एकल मैच गंवाने के कारण 0-2 से पिछड़ने के बाद भारत को कुछ अलग करने की जरूरत थी। उसने निकी पूनाचा की जगह दक्षिणेश्वर को बालाजी के साथ कोर्ट पर उतारा और उसका यह फैसला सही साबित हुआ।
 
इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-3 3-6 6-3 से जीत हासिल की।
 
भारत ने इससे पहले केवल दो बार, 2010 और 2018 में, डेविस कप मुकाबले में 0-2 से पिछड़ने के बाद जीत हासिल की है। यह कारनामा फिर से करने के लिए भारत को अब दोनों उलट एकल मैच जीतने होंगे।
 
भारत के नंबर एक खिलाड़ी सुमित नागल पर सारा दायित्व है जिन्हें पहले उलट एकल मैच में कोरिया के शीर्ष के खिलाड़ी सूनवू क्वोन को हराना होगा।