केप वर्दे के वोजिन्हा रातोंरात इंस्टाग्राम पर बने स्टार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-06-2026
Cape Verde's Vojinha became an overnight Instagram star
Cape Verde's Vojinha became an overnight Instagram star

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
विश्व कप के पदार्पण मैच में शानदार प्रदर्शन करके स्पेन जैसे दिग्गज को गोलरहित ड्रॉ पर रोकने वाले केप वर्दे के 40 वर्ष के गोलकीपर वोजिन्हा इंस्टाग्राम पर रातोंरात स्टार बन गए हैं ।
 
सोमवार को अटलांटा में हुए इस मैच से पहले इंस्टाग्राम पर वोजिन्हा के 50000 फॉलोअर थे जो अब बढकर दस लाख से अधिक हैं । यह बढोतरी मैच के बाद 24 घंटे के भीतर हुई है ।
 
उन्होंने ब्राजील के यूट्यूब चैनल काजे टीवी से कहा ,‘‘ यह अद्भुत है ।’’
 
चैनल ने कहा ,‘‘ आम तौर पर हम सब्सक्राइबर की मांग करते हैं लेकिन आज हम वह नहीं मांग रहे । हम वोजिन्हा के लिये फॉलोअर मांग रहे हैं । उसने स्पेन को रोका । दुनिया को चौका दिया । उसने असाधारण प्रदर्शन किया । उसे अपना प्यार दिखाने का समय है ।’’
 
पांच लाख की आबादी वाला केप वर्दे विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने वाला तीसरा सबसे कम आबादी वाला देश है ।
 
वोजिन्हा को मलाल है कि वीजा लेने में दिक्कतों के कारण उनकी मां अमेरिका में यह मैच देखने नहीं आ सकी ।