आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सितारों से सजे भारतीय बल्लेबाजी क्रम की शुरूआती नाकामी के बाद के एल राहुल की संयमित पारी के दम पर भारत ने वर्षाबाधित दूसरे वनडे में शनिवार को न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर चार रन से हरा दिया ।
अब भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 2 . 0 से आगे है । तीसरा मैच मंगलवार को हैमिल्टन में खेला जायेगा ।
जीत के लिये 47 ओवर में 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 26 ओवर में सात विकेट 113 रन पर गंवा दिये थे जब बारिश शुरू हो गई । उस समय डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर भारत को 109 रन की जरूरत थी ।
भारत ने अपने तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से न्यूजीलैंड को 41 ओवर में 134 रन पर समेट दिया ।
आकिब नबी ने सात ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिये जबकि अंशुल कम्बोज ने आठ ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाये । वहीं बराड़ ने दस ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिये जो उनके कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है । उन्होंने शॉर्ट गेंदों का बखूबी इस्तेमाल करके मेजबान मध्यक्रम की कमर तोड़ दी ।