आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और भारत ने मंगलवार को तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 40 गेंद शेष रहते छह विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।
दुनिया के शीर्ष रैंकिंग वाले टी-20 बल्लेबाज अभिषेक ने महज 38 गेंदों पर 113 रन की अविश्वसनीय पारी खेली। उन्होंने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर न्यूजीलैंड की गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं। भारत ने 199 रन के मुश्किल दिख रहे लक्ष्य को महज 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
अभिषेक की विस्फोटक पारी के सामने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (19 गेंद में 45 रन) की शानदार बल्लेबाजी भी कई मौकों पर फीकी नजर आई।
अभिषेक ने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शतक लगाने के बाद उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में ध्यान मुद्रा बनाकर जश्न मनाया।