मिलिए मोहम्मद मतलूब से जिन्होंने नए संसद भवन की ऑर्ट गैलरी को शीशम से सजाया

Story by  दयाराम वशिष्ठ | Published by  [email protected] | Date 21-02-2024
Meet Mohammad Matloob, who has decorated the art gallery of the new Parliament House with rosewood
Meet Mohammad Matloob, who has decorated the art gallery of the new Parliament House with rosewood

 

दयाराम वशिष्ठ

दिल्ली के प्रसिद्ध हुमायूं के मकबरे में बहुत जल्द लोग मुगल काल की चीज़ें देख और उनके बारे में जान सकेंगे.इस म्यूजियम में मुगलकालीन कला को आगे बढ़ा रहे नगीना(यूपी)के रहने वाले मोहम्मद मतलूब. इनकी यहां हस्तकला भी देखने को मिलेगी.मोहम्मद मतलूब इन दिनों मुगलकालीन नक्काशी को चार चांद लगाने में जुटे हैं.

इस संग्रहालय में मुगलकालीन वस्तुओं को संग्रहित किया जा रहा है.इससे यहां आने वाले लोगों को मुगलकालीन इतिहास की जानकारी मिल सकेगी.इस तरह नए संसद भवन में बनाई गई आर्ट गैलरी में शीशम की लकड़ी पर बनाई गई जाली भी इन्ही के हाथ से बनाई गई हैं.

हस्तशिल्प भारतीय शिल्प गुरू मोहम्मद मतलूब की कला देश विदेशों में विख्यात है.अब इनका लक्ष्य है बेहतर कला के जरिए पदम श्री अवार्ड हासिल करना.वे कलां को निरंतर आगे बढा रहे हैं.

matloob

बचपन में स्कूल में पढ़ाई के दौरान सीखी कला

58 वर्षीय मोहम्मद मतलूब के बचपन की कहानी अनोखी है.नगीना में रात के वक्त सबीना नाम का नाइट स्कूल चलता था, जिसमें दिन के समय कला सीखते व रात के समय उर्दू ,हिंदी की शिक्षा ग्रहण करते थे.

कड़ी मेहनत के चलते यह मुकाम हासिल किया.गुरु शब्बीर हुसैन से काम सीखने के बाद नगीना के रहने वाले नेशनल अवार्ड विजेता गुरू अब्दुल रहमान खान के पास जामा मस्जिद में जाकर काम सीखा.10 साल की उम्र में प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया.उस समय गुरु हाथी दांत की जाली बनाते थे.

matloob

अवार्ड और सम्मान

  • -2002में दिल्ली राज्य पुरस्कार
  • - 2003 में नेशनल मेरिट अवार्ड
  • -2005में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार
  • - 2006में यूनेस्को एक्सीलेंसी अवार्ड
  • - सूरजकुंड मेले में 2015 में परंपरागत अवार्ड
  • - 2016 में शिल्पगुरू पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत
  • -2017में परम्परागत अवार्ड
  • -2018में वर्ल्ड क्राफ्ट काउंसिल द्वारा कुवैत में पुरस्कृत
  • -2020में कलामणी अवार्ड से सूरजकुंड मेले में सम्मानित किया
  • -2023में कलानिधि अवार्ड
  • -2012में वस्त्र मंत्रालय में टेक्सटाइल झांकी निकाली गई थी.झांकी में उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्हें सम्मानित किया गया था.
  •  

चंदन की लकड़ी हुई महंगी, रोजवुड का करते हैं उपयोग

मोहम्मद मतलूब ने बताया, “वह कलाकृति बनाने के लिए चंदन वुड, शीशम वुड, टीकवुड और एवनीवुड का प्रयोग करने लगे.चंदन महंगा होने पर अब रोजवुड व शीशम का उपयोग करते हैं.यह लकड़ी काफी सख्त होती है.जिससे इन पर आसानी से नक्काशी की जा सकती है.

काम पूरा होने बाद फिनिशिंग भी अच्छी आती है.वह फर्नीचर के अलावा पार्टीशन, घरों के मॉडल, शीशा फ्रेम, फोटो फ्रेम, बॉक्स, सजावटी चीजें तैयार करते हैं.”

matloob

महरौली आर्ट गैलरी के साथ करते रहे फर्नीचर का काम

 मोहम्मद मतलूब के हाथों से बनी मुगल वुड कार्विंग कला देखते ही बनती है.इनके हाथों का बना मुगल वुड क्राफ्ट व फर्नीचर का सामान ग्राहकों की पसंद बन रहा है.मतलूब को यह कला विरासत में मिली है.उनके पूर्वज इस कार्य को मुगल काल से करते चले आ रहे हैं.इसलिए इसे मुगल वुड कार्विंग नाम दिया गया है.

 उनका कहना है, “अब फैशन बदल गया.लोगों को पुरानी लकडी की पहचान नहीं है.अब प्लाईवुड का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा. जंगलों पेडों को काटने से लकड़ी का वजूद खत्म हो गया.गुप्ता ब्रॉदर्स आर्ट गैलरी में आज भी पुरानी लकडी का इस्तेमाल करते हैं.

matloob

पुरानी लकड़ी का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर

आज भी वह कबाडियों से पुरानी इमारतों की लकड़ी खरीदकर अपनी बेहतरीन कला के जरिए नया डिजाइन देते हैं.पॉलिश होने के बाद पुरानी लकड़ी से बने इन आइटमों की खासियत होती है कि इनके कभी भी जोड नहीं खुल सकते.

ये टिकाऊ और मजबूत होती हैं.इसलिए वह ज्यादातर पुरानी इमारतों से लकड़ी का इस्तेमाल कर अपनी कला को प्रदर्शित करते रहते हैं.पुरानी लकड़ी की तुलना में नई लड़की कहीं भी नहीं टिकती.शीशम की लकडी की डबल डिजाइन तैयार कर एक नया रूप देते हैं.

matloob

देश में कम होते जा रहे हैं पारखी

मोहम्मद मतलूब ने बताया कि मुगलकालीन वुड क्राफ्ट के पारखी कम होते जा रहे हैं.मुंबई, आर्ट गैलरी, दिल्ली हाट को छोड़ दिया जाए, तो देश के अन्य हिस्सों के लोग इसे नहीं खरीदते हैं.

पुर्तगाल, ईरान, इराक के लोग खरीद है.उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि दो कारीगरों द्वारा लकड़ी के एक पार्टीशन को तैयार करने में एक साल का समय लगता है.इसके चलते यह कला महंगी हो जाती है.

matloob

पुरानी यादें तरोताजा कर हो गई आंखें नम

मोहम्मद मतलूब ने पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए बताया, “उनके पिता मोहम्मद अय्यूब लकड़ी के काम में कड़ी मेहनत करते थे.आमदनी का कोई अन्य जरिया नहीं था.उस समय पैसे का अभाव था.

एक दिन उनके पास ईंधन के लिए लकड़ी खरीदने तक के पैसे नहीं थे तो उन्होंने जंगल से पेड़ के पत्ते इकट्ठे किए.इसके बाद घर में खाना बना,लेकिन उनके नेक इरादे व कड़ी मेहनत के बलबूते आज देश विदेश तक में उनका नाम है.यह बताते हुए उनकी आंखें नम तक हो गई.

matloob

विदेशी दूतावास उनकी कला के हैं दीवाने

वर्ष 89 से बेहतर कला के चलते मोहम्मद मतलूब पुर्तगाल एंबेसी से जुड गए.आज कई दूतावास में उनकी कला के लोग दिवाने बन चुके हैं, जो लकड़ी का कोई भी काम उन्हीं से करवाते हैं.उनकी कला का जादू देश विदेशों तक में फैल गया है.

yogi

हज जाते वक्त हवाई जहाज का सफर बना सुहाना

हस्तकला में जीरो से हीरो बनने के बाद मोहम्मद मतलूब ने अच्छी कमाई करने के बाद अपने माता पिता व पत्नी को हज लेकर गए.इस दौरान उन्होंने पहली बार हवाई जहाज का सफर किया तो उन्हें बेहद खुशी हुई है.

देश विदेश में दे रहे हैं कला की ट्रेनिंग

शिल्पगुरू बनने के बाद अब मोहम्मद मतलूब देश विदेश में कला को बचाने में जुटे हैं.इसे लेकर वे वुड क्राफ्ट में ट्रेनिंग देने का काम करते हैं.अब तक वे अर्जेंटीना, इटली, ईरान, बेल्जियम, ओमान, इजिप्ट, व इंग्लैंड में जाकर कला का प्रदर्शन कर चुके हैं.अब इन्हें कॉलेजों में भी कला के बारे में प्रशिक्षण देने के लिए भेजा जाता है.

matloob

माता पिता की सेवा

मोहम्मद मतलूब ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अगर कामयाब होना है तो जीवन में बुजुर्ग व माता पिता की सेवा करनी बहुत जरूरी है.उनके आर्शीवाद के बिना कुछ भी संभव नहीं.बड़ों की इज्जत करने पर जो आर्शीवाद मिलता है, वही हर इंसान के सफलता का राज होता है.

matloob

खाविंद को मिले अब पद्मश्री 

शिल्पगुरू मोहम्मद मतलूब की बेगम (पत्नी) शाहीन अंजुम कहती हैं, “उनके खाविंद (पति) को अब पद्मश्री मिलनी चाहिए.इस हस्तशिल्प को बचाने के लिए उनका संघर्ष काबिले तारीफ है.सरकार ने उन्हें अनेक पुरस्कार और सम्मान दिए हैं.सरकार की मदद से नक्काशी शिल्पकला से देश-विदेश में पहचान मिली है.

mela

शिल्पकार का परिचय

शिल्पकार मोहम्मद मतलूब मूलरूप से उत्तर-प्रदेश के नगीना के हैं

दिल्ली में रहकर अपनी हस्तशिल्प कला को दूसरों तक पहुंचा रहे हैं

पत्नी अंजुम, बेटा मोहम्मद मरगूब, बड़ी बेटी शादिया उनका इसमें सहयोग करती हैं.