मिंत्रा के ‘बिग फैशन फेस्टिवल’ में ऑर्डर दोगुने, नए ग्राहकों की संख्या बढ़ी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-10-2026
Myntra's 'Big Fashion Festival' sees orders double, new customers surge
Myntra's 'Big Fashion Festival' sees orders double, new customers surge

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 ऑनलाइन फैशन बाजार मिंत्रा के ‘बिग फैशन फेस्टिवल’ के दौरान सीधे ग्राहकों को उत्पाद बेचने वाले (डी2सी) ब्रांड, अंतरराष्ट्रीय ब्रांड और युवाओं पर केंद्रित उसके एफडब्ल्यूडी के ऑर्डर सामान्य कारोबारी दिनों की तुलना में लगभग दोगुने हो गए। इस दौरान भारत के बड़े शहरों से बाहर के खरीदारों ने नए ग्राहकों की संख्या बढ़ाने में योगदान दिया।
 
कंपनी बयान के अनुसार, रविवार को समाप्त हुए इस फैशन महोत्सव में पिछले संस्करण की तुलना में लोगों के मंच पर आने की संख्या 25 प्रतिशत बढ़ी, जबकि महानगरों से बाहर के बाजारों से नए ग्राहकों की संख्या सामान्य कारोबारी दिनों के मुकाबले 74 प्रतिशत बढ़ी।
 
मिंत्रा के अनुसार, इस आयोजन से मंच पर सामान बेचने वालों की बिक्री में भी तेज वृद्धि हुई। हर चार विक्रेताओं में से एक की बिक्री दोगुनी हो गई, जबकि 1,350 से अधिक विक्रेताओं की बिक्री पांच गुना बढ़ी।
 
कंपनी ने कहा कि उसने 2026 में अब तक 12,000 विक्रेताओं को अपने मंच से जोड़ा है। इससे सूरत, लुधियाना, कोलकाता और दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) सहित विभिन्न शहरों के उभरते ब्रांडों को देशभर में फैले उसके ग्राहक आधार तक पहुंच बनाने का अवसर मिला है।
 
दुर्गा पूजा से जुड़ी त्योहारी खरीदारी से पूर्वी भारत, खासकर पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में मांग बढ़ी।