नई दिल्ली
खाली पेट लौकी का जूस पीने के संभावित फायदे कई हैं। पोषण विशेषज्ञ बताते हैं कि सुबह नहारे पेट यह जूस शरीर में जल्दी अवशोषित होता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है और पेट को आराम मिलता है।
मुख्य लाभ:
-
पाचन सुधारना: जूस में उच्च मात्रा में पानी और फाइबर होने के कारण यह कब्ज, एसिडिटी और पेट की सूजन कम करने में मदद करता है।
-
वजन नियंत्रण: कम कैलोरी और अधिक फाइबर पेट जल्दी भरने का एहसास देते हैं, जिससे अधिक खाने से बचा जा सकता है।
-
ब्लड प्रेशर नियंत्रण: पोटैशियम सोडियम संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है।
-
शरीर की सफाई: लौकी का जूस जिगर और किडनी के कार्यों को बेहतर बनाकर शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
-
त्वचा के लिए लाभकारी: विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की नमी और स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायक होते हैं।
पिने का समय और मात्रा:
विशेषज्ञों के अनुसार, लौकी का जूस सुबह खाली पेट पीना सबसे लाभकारी होता है, क्योंकि उस समय शरीर को पानी और पोषण की आवश्यकता अधिक होती है। इसे दोपहर के भोजन से 20-30 मिनट पहले भी लिया जा सकता है। शुरुआत में 100-200 मिलीलीटर प्रतिदिन पीना बेहतर है और अधिकतम 250 मिलीलीटर तक सीमित किया जाना चाहिए। शुरुआत में हफ्ते में 2-3 बार पीने की सलाह दी जाती है।
संभावित नुकसान और सावधानियां:
लौकी का जूस लाभकारी होते हुए भी गलत उपयोग से हानिकारक हो सकता है। यदि लौकी कड़वी हो, तो जूस में मौजूद विषैले तत्व उल्टी, पेट दर्द और दस्त का कारण बन सकते हैं। अत्यधिक मात्रा में जूस पीने से भी पेट में दर्द, मतली या दस्त हो सकते हैं। पोटैशियम अधिक होने पर रक्तचाप कम हो सकता है, इसलिए कम ब्लड प्रेशर वाले लोग इसे सावधानी से लें।
विशेषज्ञों की सलाह है कि लौकी का जूस हमेशा ताजा और मीठी लौकी से तैयार करें। साथ ही, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।





