बदायूं में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, रिश्तेदार समेत अन्य के खिलाफ हत्‍या का मुकदमा दर्ज

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-08-2026
Youth dies in police custody in Badaun, murder case filed against relative and others
Youth dies in police custody in Badaun, murder case filed against relative and others

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 बदायूं जिले में पुलिस हिरासत में कथित तौर पर तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है, हालांकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को अटसेना गांव में एक भोज के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। वहीं, दूसरे पक्ष के राजेश (28) को शांति भंग की आशंका में पाबंद कर पूछताछ के लिए दातागंज थाने लाया गया था।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे राजेश थाने के शौचालय गया था और वहां से लौटने के बाद वह अचानक गिर पड़ा। पुलिसकर्मी उसे दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।