Yogi Adityanath greeted the people of the state on the occasion of Radha Ashtami.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने शनिवार को लोगों को ‘राधा अष्टमी’ की बधाई दी ।
योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा “निष्काम प्रेम और अनन्य समर्पण की शाश्वत प्रतिमूर्ति श्री राधा रानी जी के पावन प्राकट्योत्सव 'राधा अष्टमी' की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।”
उन्होंने कहा “श्री राधा रानी की कृपा से हृदय में प्रेम, जीवन में माधुर्य और अंतर्मन में श्रीकृष्ण भक्ति का दीप सदैव प्रज्वलित रहे। राधे-राधे।”
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा “आप सभी को पावन पर्व ‘राधा अष्टमी’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
चौधरी ने कहा “श्री राधारानी जी एवं भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। हर घर में सुख-समृद्धि, शांति और प्रेम का वास हो तथा सभी के जीवन में भक्ति और सद्भाव का संचार हो।”
उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने “एक्स” पर कहा “प्रेम और भक्ति की अधिष्ठात्री, वृषभानु नंदिनी श्री राधारानी जी के पावन अवतरण दिवस ‘राधाष्टमी’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!”