Delhi recorded a minimum temperature of 25.5 degrees Celsius.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
विभाग के अनुसार, आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 82 प्रतिशत दर्ज की गई।
‘समीर’ ऐप के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 102 दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।