Work diligently to fulfil Modi's 'vision': Nitin Naveen to BJP general secretaries
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ अपनी पहली आधिकारिक बैठक की तथा पार्टी को और मजबूत करने की योजनाओं सहित कई विषयों पर चर्चा की।
यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष, संयुक्त महासचिव (संगठन) शिवप्रकाश और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सुनील बंसल, राधामोहन दास अग्रवाल, विनोद तावड़े, दुष्यंत गौतम और तरुण चुघ उपस्थित थे।
अरुण सिंह और राधा मोहन दास अग्रवाल दोनों भाजपा के राज्यसभा सदस्य भी हैं।
नवीन को 14 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था और संभावना है कि वह अंततः जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे, जो सत्तारूढ़ पार्टी में एक पीढ़ीगत बदलाव का संकेत है।
भाजपा ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की और विभिन्न विषयों पर उनसे विस्तृत चर्चा की।’’