With the departure of the season in Rajasthan, the temperature rose again.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान के अनेक हिस्सों से विदा होने के साथ ही राज्य के अनेक, विशेषकर सीमावर्ती इलाकों में तापमान फिर चढ़ गया है। बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र जयपुर ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून राज्य के कई भागों से से विदा होने लगा है। आगामी दिनों में राज्य के कुछ और भागों से मानसून विदा होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।
इसके अनुसार, इस सप्ताह राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा।
वहीं बुधवार सुबह तक, बीते चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में एक दो जगह पर हल्की बारिश हुई जबकि पश्चिमी राजस्थान सूखा रहा। सर्वाधिक दो मिलीमीटर बारिश डूंगरपुर में दर्ज की गई।
इस दौरान अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.5 डिग्री व चुरू तथा पिलानी में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।