राजस्थान में मौसम बदला: जयपुर सहित कई जगह बूंदाबांदी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-10-2026
Weather changes in Rajasthan: Drizzle in many places including Jaipur
Weather changes in Rajasthan: Drizzle in many places including Jaipur

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को राजस्थान की राजधानी सहित अनेक इलाकों में मौसम बदल गया और अनेक जगह बादल छाए रहे तथा बूंदाबांदी हुई।
 
मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव से आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की प्रबल संभावना है।
 
इसे अनुसार आज एक नए पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र भी बना हुआ है। इसके असर से आज भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि कई जगह 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
 
इस दौरान जयपुर व भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का पूर्वानुमान है।
 
इसी तरह शुक्रवार को भी पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के पूर्वी भागों में भी 29-30 अक्टूबर को बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।