गैर पेशेवर, नैतिक रूप से गलत : एशियाई पैरा खेलों के फाइनल से पहले पदक कयास पर भगत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-10-2026
Unprofessional, morally wrong: Bhagat on medal speculation ahead of Asian Para Games final
Unprofessional, morally wrong: Bhagat on medal speculation ahead of Asian Para Games final

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
तोक्यो पैरालम्पिक चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों से पूर्व मुख्य कोच गौरव खन्ना के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया जिन्होंने हाल ही में जापान में संपन्न एशियाई पैरा खेलों के फाइनल से पहले ही भारत की पदक संख्या का कयास लगाया था ।
 
खन्ना ने अब डिलीट कर दी गई सोशल मीडिया पोस्ट में कयास लगाया था कि भारत को 2022 की तुलना में कम पदक मिलेंगे ।
 
फाइनल से एक दिन पहले उन्होंने लिखा था कि भारत को दो स्वर्ण, छह रजत और आठ कांस्य समेत 16 पदक मिलेंगे । बाद में उन्होंने पोस्ट हटा दी । भारत ने 16 पदक जीते जिनमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य थे।
 
भारत ने 2022 एशियाई पैरा खेलों में पैरा बैडमिंटन में चार स्वर्ण, चार रजत और 13 कांस्य समेत 21 पदक जीते थे ।
 
भगत ने पीटीआई से कहा ,‘‘ यह बेहद गैर पेशेवर और नैतिक रूप से गलत है कि एशियाई पैरा खेलों जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के खत्म होने से एक दिन पहले नाम सहित पदकों को लेकर कयास लगाये जाये और वह भी उस व्यक्ति की ओर से जो खुद को इसका मुख्य कोच बताता हो । इस तरह की कार्रवाई से पेशेवर जिम्मेदारी और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं ।’’