बेपोर में यूडीएफ के गढ़ों से वोट छिटकने के कारण हारे: पी.वी. अनवर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-08-2026
We lost in Beypore due to splitting of votes from UDF strongholds: PV Anwar
We lost in Beypore due to splitting of votes from UDF strongholds: PV Anwar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पूर्व विधायक पी.वी. अनवर ने शनिवार को आरोप लगाया कि हाल में हुए केरल विधानसभा चुनाव में बेपोर विधानसभा क्षेत्र में उनकी हार की एक प्रमुख वजह संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के मजबूत गढ़ों में वोटों का छिटकना रहा।
 
अनवर ने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से अलग होकर बेपोर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और उन्हें यूडीएफ का समर्थन प्राप्त था। पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के दामाद पी.ए. मोहम्मद रियास ने विधानसभा चुनाव में अनवर को हराया था।
 
हाल में कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि अगर बेपोर से कोई दूसरा उम्मीदवार चुनाव लड़ता तो यूडीएफ कोझिकोड जिले की सभी 13 विधानसभा सीट जीत सकती थी।
 
अनवर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में सवाल उठाया कि “मैं चुनाव हारा हूं या मुझे जानबूझकर हराया गया?”
 
उन्होंने कहा कि हाल में सामने आए घटनाक्रम और मीडिया में आई खबरों के बाद उन्हें अपनी बात रखने के लिए मजबूर होना पड़ा।