लद्दाख में नगर निकाय, पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-11-2026
Voting underway for municipal and panchayat elections in Ladakh
Voting underway for municipal and panchayat elections in Ladakh

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार को नगर निकाय और पंचायत चुनावों के लिए वोट डाले जा रहे हैं और अधिकारियों ने आठ साल बाद हो रहे इस चुनाव में अधिक मतदान होने की उम्मीद जताई है।
 
लद्दाख में नगर परिषद चुनावों में कुल 40.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि पंचायत चुनावों में सरपंच पदों के लिए 60.18 प्रतिशत और पंच सीटों के लिए 63.48 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
पांच अगस्त 2019 को केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद यहां पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले, 2018 में जम्मू-कश्मीर का हिस्सा रहते हुए यहां चुनाव हुए थे। पंचायतों का कार्यकाल 2023 के अंत में और नगर निकायों का कार्यकाल 2024 की शुरुआत में समाप्त हो गया था।
 
नगर निकाय चुनाव के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कारगिल नगर परिषद में दोपहर दो बजे तक 62.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो लेह नगर परिषद के 33.70 प्रतिशत मतदान से काफी अधिक है।
 
पंचायत चुनावों में, सरपंच पदों के लिए सबसे अधिक मतदान सांकू में 75.20 प्रतिशत दर्ज किया गया, इसके बाद द्रास में 67.89 प्रतिशत और करगिल में 65.34 प्रतिशत मतदान हुआ। पंच पदों के लिए सांकू 78.43 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा, जिसके बाद नुब्रा में 77.20 प्रतिशत और द्रास में 70.12 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
जिलेवार मतदान के आंकड़ों के अनुसार, लेह में सरपंच पद के लिए 48.10 प्रतिशत और पंच पद के लिए 44.68 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि कारगिल में क्रमशः 65.34 प्रतिशत और 68.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।