Abrogation of Article 370 has ended the feeling of separatism among Kashmiri youth: Shah
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि 2019 में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 को निरस्त किए जाने से कश्मीरी युवाओं में अलगाववादी भावनाएं खत्म हो गईं, और 35 वर्षों की हिंसा व अशांति के बाद अब घाटी का एक भी स्थानीय युवा आतंकवाद में शामिल नहीं है।
केंद्रीय गृह मंत्री ईटानगर के पास बंदरदेवा में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान अरुणाचल प्रदेश पुलिस को ‘राष्ट्रपति पुलिस ध्वज’ प्रदान किया गया।
शाह ने कहा, ‘‘गत 35 साल से अधिक समय तक चली हिंसा के बाद, अब कश्मीर घाटी का एक भी स्थानीय युवा आतंकवाद में शामिल नहीं है।’’
उन्होंने 90 के दशक के मुश्किल दौर को याद करते हुए कहा कि अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद कश्मीर घाटी के हालात में बहुत बड़ा बदलाव आया है।
विपक्षी दलों का दावा था कि अब निरस्त हो चुके संवैधानिक प्रावधान का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं था और उन्होंने सरकार के कदम की आलोचना की थी। इसका जवाब देते हुए शाह ने कहा कि घाटी में हुए घटनाक्रमों ने कुछ और ही साबित किया है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में आया बदलाव केवल आतंकवादियों को खत्म करने से ही नहीं आया, बल्कि कश्मीर के युवाओं के बीच भेदभाव और अलगाव के माहौल को समाप्त करने से भी आया है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों ने स्थायी शांति की संभावनाओं को और मजबूत किया है।