महाराष्ट्र जिला पंचायत चुनावों में मतदाता अजित पवार की विरासत का सम्मान करें : रोहित पवार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-02-2026
Voters should respect Ajit Pawar's legacy in Maharashtra Zila Panchayat elections: Rohit Pawar
Voters should respect Ajit Pawar's legacy in Maharashtra Zila Panchayat elections: Rohit Pawar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने बृहस्पतिवार को जिला परिषद चुनाव के लिए मतदान करने जा रहे 12 जिलों के मतदाताओं से दिवंगत नेता अजित पवार को याद करने और उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए राकांपा का समर्थन करने की अपील की।

राकांपा (शप) और राकांपा सात फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव मिलकर लड़ रही हैं। दोनों दल राकांपा के चुनाव चिह्न घड़ी पर चुनाव लड़ रहे हैं।
 
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार राकांपा के अध्यक्ष थे जिनकी मौत 28 जनवरी को बारामती के नजदीक एक विमान हादसे में हो गई। अजित पवार के निधन के बाद, उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
 
रोहित पवार ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा कि अजित पवार की दुखद मृत्यु उस समय हुई जब वे चुनाव प्रचार के लिए यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह घटना चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में हुई जबकि मतदान की तारीख पांच फरवरी निर्धारित थी। राजकीय शोक के कारण इसे बढाकर सात फरवरी कर दिया गया था।
 
अजित पवार ने कहा कि पूर्व निर्धारित योजना के बावजूद अजित ‘दादा’ के निधन के कारण परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव प्रचार नहीं कर सका।