विजयन ने केरल चुनाव में एलडीएफ को मजबूत जनादेश मिलने का भरोसा जताया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-04-2026
Vijayan expressed confidence that LDF will get a strong mandate in Kerala elections.
Vijayan expressed confidence that LDF will get a strong mandate in Kerala elections.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार समाप्त होने के साथ ही मंगलवार को विश्वास जताया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले मोर्चे को एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद जनता का समर्थन प्राप्त है।
 
माकपा के वरिष्ठ नेता ने जनता से हाल में हुए संवाद के आधार पर यह दावा किया कि लोगों का रुझान वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के पक्ष में है।
 
कन्नूर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जनता से बातचीत से यह समझ में आया है कि केरल की सोच एलडीएफ के साथ है। विभिन्न स्तरों पर यूडीएफ को नकारा गया है।”
 
मुख्यमंत्री ने चुनाव परिणाम को लेकर और भी अधिक भरोसा जताते हुए कहा कि एलडीएफ 2021 के मुकाबले अधिक सीटें जीतकर पहले से मजबूत जनादेश के साथ सत्ता में वापसी करेगा।
 
उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राज्य में ‘‘खाता भी नहीं खोल पाएगा।’’
 
आलोचनाओं को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि वे व्यापक जनविरोध में नहीं बदली हैं।