नीति आयोग की बैठक में केंद्रीय निधि के आवंटन का मुद्दा उठाएंगे विजय

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-06-2026
Vijay will raise the issue of allocation of central funds in the NITI Aayog meeting.
Vijay will raise the issue of allocation of central funds in the NITI Aayog meeting.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में केंद्रीय निधि के आवंटन का मुद्दा उठा सकते हैं।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विजय क्षेत्रीय मुद्दों को उठाएंगे और वह राज्य की प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए धन आवंटित करने की मांग उठा सकते हैं।
 
यह विजय की नीति आयोग की शासी परिषद की पहली बैठक होगी।
 
सूत्रों के मुताबिक विजय बुधवार को दिल्ली पहुंचने के बाद तमिलनाडु भवन पहुंचे। मुख्य सचिव एम साईकुमार और तमिलनाडु की स्थानिक आयुक्त आर जया ने उनका स्वागत किया।
 
विजय 12 जून को कर्नाटक के उडूपी जिले में प्रसिद्ध कोल्लूर श्री मूकांबिका मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। गंभीर प्रभाव पड़ते हैं।’’