उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-10-2026
Vice President offers prayers at Padmavathi Temple in Tiruchanur, Tirupati
Vice President offers prayers at Padmavathi Temple in Tiruchanur, Tirupati

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुपति के निकट तिरुचानूर स्थित श्री पद्मावती अम्मावारी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
 
राज्य के राजस्व मंत्री ए सत्यप्रसाद, तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी एम रविचंद्र और अन्य अधिकारियों ने राधाकृष्णन का स्वागत किया।
 
मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘भारत के उपराष्ट्रपति ने तिरुचानूर स्थित श्री पद्मावती अम्मावारी मंदिर में पूजा-अर्चना की।’’
 
मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका पारंपरिक स्वागत किया।
 
राधाकृष्णन ने ध्वजस्तंभ की पूजा की और देवी श्री पद्मावती अम्मावारू के दर्शन किए। इसके बाद आशीर्वाद मंडपम में रविचंद्र ने उन्हें देवी का चित्र और प्रसाद भेंट किया।