आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों के लिए मतगणना मंगलवार को शुरू हुई। इन सीटों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।
दक्षिण-पूर्व स्नातक, पश्चिम स्नातक, उत्तर-पूर्व शिक्षक और बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चारों सीटों पर कुल 43 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 73.58 प्रतिशत, पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 75.62 प्रतिशत, उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 86.97 प्रतिशत और बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 81.98 प्रतिशत मतदान हुआ था।
भाजपा ने दक्षिण-पूर्व स्नातक, पश्चिम स्नातक और उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि उसकी सहयोगी जद(एस) बेंगलुरु शिक्षक सीट पर चुनाव लड़ रही है।
दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार शशि हुलिकुंटे मठ का मुकाबला भाजपा के के एम सुरेश से है। पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहन लिम्बिकाई के सामने भाजपा के मौजूदा विधान परिषद सदस्य एस वी संकनूर थे।