बंदरगाहों पर एआई के इस्तेमाल से हो सकती है 20,000 करोड़ की बचत : ईएसी-पीएम सदस्य

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-02-2026
Use of AI at ports can save Rs 20,000 crore: EAC-PM member
Use of AI at ports can save Rs 20,000 crore: EAC-PM member

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के सदस्य गौरव वल्लभ ने मंगलवार को कहा कि भारत को नई प्रौद्योगिकी अपनाने की जरूरत है और बंदरगाहों पर माल ढुलाई प्रबंधन के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) प्रौद्योगिकी का उपयोग करके 20,000 करोड़ रुपये तक की बचत की जा सकती है।
 
'एआई इम्पैक्ट समिट' में 'एआई-पावर्ड पोर्ट्स: रीइमेजिनिंग एफिशिएंसी एंड ऑपरेशंस' सत्र में वल्लभ ने कहा कि भारत नई प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक वैश्विक अगुवा के रूप में उभर रहा है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे संचालन में एआई के उपयोग से लगभग 20,000 करोड़ रुपये की बचत हो सकती है.. और जहां तक ​​लॉजिस्टिक लागत का सवाल है, हम हर साल 15,000 करोड़ रुपये बचा सकते हैं।’’
 
वल्लभ ने कहा, ‘‘सवाल यह नहीं है कि क्या एआई भारत के बंदरगाहों को बदल देगा, सवाल यह है कि हम इसका नेतृत्व करने जा रहे हैं या नहीं।’’