आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अमेरिका कनाडा के साथ बातचीत के असफल रहने के मद्देनजर उससे आयात किए जाने वाले 20 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों पर शनिवार को 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की तैयारी में है।
ऐतिहासिक रूप से करीबी सहयोगी रहे दोनों देशों के पहले से तनावपूर्ण संबंधों में इस घटनाक्रम से और खटास आने की संभावना है।
अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर ने आधी रात से कुछ समय पहले पत्रकारों के साथ फोन पर बातचीत के दौरान एक बयान पढ़ते हुए कहा, ‘‘इस सप्ताह की शुरुआत में जिन शर्तों पर सहमति बनी थी, कनाडा ने उनके आधार पर व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने से आज रात इनकार कर दिया।
अमेरिका ने कनाडा को अपने बाजार में अन्य बड़े निर्यातकों के मुकाबले सबसे बेहतर व्यापारिक सुविधाएं देने की पेशकश की थी लेकिन कनाडा ने नयी मांगें रख दीं और कुछ पुरानी प्रतिबद्धताओं से भी पीछे हट गया। इससे पिछले कुछ दिनों में बनी सहमति का संतुलन बिगड़ गया।’’