उप्र: उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को दो निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर भरवाने की सौगात

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-10-2026
UP: Ujjwala Yojana beneficiaries get two free LPG cylinders
UP: Ujjwala Yojana beneficiaries get two free LPG cylinders

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
उत्तर प्रदेश सरकार वित्त वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को दो निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर भरवाने की सुविधा देगी।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
 
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य सरकार पिछले वित्तीय वर्षों में योजना के लाभार्थियों को होली और दीपावली पर दो चरणों में निःशुल्क सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराती रही है तथा इसी क्रम में चालू वित्त वर्ष में भी दो बार निःशुल्क सिलेंडर भरवाने की सुविधा दी जाएगी।
 
बयान के मुताबिक, पहले चरण में अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक और दूसरे चरण में जनवरी से मार्च 2027 तक निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर भरवाया जा सकता है।
 
इस योजना पर राज्य सरकार का कुल अनुमानित व्यय 2,142.78 करोड़ रुपये होगा।
 
योजना का लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा, जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े होंगे और आधार का प्रमाणीकरण पूरा होगा।