ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर नवंबर तक आंदोलन रखेगी कांग्रेस: राजेश राम

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-10-2026
Congress will continue agitation till November demanding resignation of Gyanesh Kumar: Rajesh Ram
Congress will continue agitation till November demanding resignation of Gyanesh Kumar: Rajesh Ram

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश राम ने शुक्रवार को कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी नवंबर तक कई चरणों में राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।
 
उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के तहत ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
 
राम ने पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में आंदोलन के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि आंदोलन के दूसरे चरण में 10 से 20 अक्टूबर तक राज्यभर में ब्लॉक स्तर पर मार्च और जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
 
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाएंगे और उन्हें अभियान से जोड़ेंगे।