आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में शुक्रवार को जीत की ओर बढ़ती दिख रही है।
मतगणना पूरी होने के करीब पहुंचने के साथ ही मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली पार्टी और उसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के उम्मीदवारों के बीच मतों का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है।
धारापुरम में टीवीके उम्मीदवार पी. सत्यभामा और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बीच शुरुआत में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कई दौर की मतगणना के बाद अन्नाद्रमुक उम्मीदवार आगे निकल गई थीं, लेकिन बाद में सत्यभामा ने स्पष्ट बढ़त बना ली। मतगणना का 20वां दौर समाप्त होने के बाद वह 10,003 मतों से आगे थीं।
मदुरांतकम में टीवीके उम्मीदवार मरगथम कुमारवेल ने शुरुआत से ही लगातार बढ़त बनाए रखी और 12वें दौर तक उनकी बढ़त 13,000 मतों से अधिक हो गई। द्रमुक उम्मीदवार आई. परंथामन दूसरे और अन्नाद्रमुक की एस. कनिथा संपत तीसरे स्थान पर बनी रहीं।