यूनियन एएमसी ने राजकमल तिवारी को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-08-2026
Union AMC appoints Raj Kamal Tiwari as interim CEO
Union AMC appoints Raj Kamal Tiwari as interim CEO

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और दाइची लाइफ ग्रुप की प्रायोजित परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी यूनियन एसेट मैनेजमेंट कंपनी (यूनियन एएमसी) ने सोमवार को राजकमल तिवारी को अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
 
कंपनी ने बयान में कहा कि तिवारी 11 अगस्त से पदभार संभालेंगे। वह मधुकुमार नायर का स्थान लेंगे।
 
तिवारी इससे पहले यूनियन एएमसी में मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) और मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के पद पर कार्यरत थे।
 
वित्तीय सेवा और पूंजी बाजार क्षेत्र में 26 वर्ष से अधिक के अनुभव वाले तिवारी वित्त, परिचालन और परिसंपत्ति प्रबंधन से जुड़े विभिन्न नेतृत्व वाले पदों पर काम कर चुके हैं।
 
कंपनी के अनुसार, जुलाई 2026 तक यूनियन म्यूचुअल फंड की औसत प्रबंधित परिसंपत्तियां (एएयूएम) 28,540 करोड़ रुपये थीं।51.95 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।