पश्चिमी मध्यप्रदेश में छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्रों की संख्या 82,000 के पार, क्षमता 500 मेगावॉट हुई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-08-2026
Madhya Pradesh crosses 82,000, capacity reaches 500 MW
Madhya Pradesh crosses 82,000, capacity reaches 500 MW

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 पश्चिमी मध्यप्रदेश में इमारतों की छतों और अन्य स्थानों पर लगे सौर ऊर्जा संयंत्रों की संख्या बढ़कर 82,250 हो गई है और इनकी कुल स्थापित क्षमता लगभग 500 मेगावॉट पर पहुंच गई है।
 
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
प्रवक्ता ने बताया कि घरों के अलावा सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, कारखानों, अस्पतालों और शहरी निकायों के अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रों में भी सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि पश्चिमी मध्यप्रदेश के 82,250 सौर ऊर्जा संयंत्रों में से करीब 65,000 संयंत्र प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत स्थापित किए गए हैं और योजना के तहत उपभोक्ताओं को 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का अनुदान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से वितरित किया जा चुका है।
 
प्रवक्ता के अनुसार छतों से सौर ऊर्जा उत्पादन के मामले में इंदौर का शहरी क्षेत्र करीब 33 हजार स्थानों (सौर ऊर्जा संयंत्रों) के साथ पश्चिमी मध्यप्रदेश में अव्वल है।