चुनावी रैली में भी महंगाई पर मजाक करने से नहीं चूक रहे ट्रंप, पर समर्थक बुरा नहीं मान रहे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-10-2026
Trump doesn't shy away from joking about inflation even at election rallies, but his supporters aren't taking offense.
Trump doesn't shy away from joking about inflation even at election rallies, but his supporters aren't taking offense.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अमेरिका में 5,000 अमेरिकी डॉलर से क्या-क्या हो सकता है? अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानें तो इतनी राशि में उनके बेहद आलीशान ‘मार-ए-लागो’ रिसॉर्ट में सिर्फ एक हैमबर्गर खरीदा जा सकता है।
 
अमेरिका में अगले सप्ताह राष्ट्रीय चुनाव होने वाले हैं और इस चुनाव में ‘महंगाई’ एक बड़ा मुद्दा बन गया है। हालांकि चुनाव के इस मौसम में राष्ट्रपति ट्रंप का यह मजाक राजनीति रूप से जोखिम भरा हो सकता है। देखा जाए तो ट्रंप ने अपने समर्थकों से मजाक में जो बातें कहीं उसका आशय यही है कि अगर वे ‘मार-ए-लागो’ का खर्च नहीं उठा सकते तो उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए।
 
हालांकि, भीड़ में मौजूद कई लोगों को ट्रंप का यह मजाक पसंद आया और वे अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने राष्ट्रपति के मजाक पर बुरा नहीं माना। यह मजाक बढ़ती महंगाई को लेकर था। महंगाई एक ऐसा मुद्दा बन गया है, जिसके बारे में विश्लेषकों का कहना है कि इसकी वजह से ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी अमेरिकी कांग्रेस (संसद) पर अपना नियंत्रण खो सकती है।
 
अमेरिका में तीन नवंबर को अमेरिकी संसद के निचले सदन- प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीट और 100 सदस्यीय सीनेट (उच्च सदन) की 35 सीट के लिए चुनाव होंगे।
 
वर्तमान में रिपब्लिकन पार्टी का दोनों सदनों पर नियंत्रण है। कांग्रेस के चुनाव हर दो साल में होते हैं; इनमें से एक बार ये चुनाव चार साल में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के साथ होते हैं, जबकि बाकी मौकों पर ये राष्ट्रपति के कार्यकाल के बीच में होते हैं।
 
इसके अलावा इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक क्षेत्र से सपा के डॉक्टर मानसिंह यादव, मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के श्रीचंदर शर्मा, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लो और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी विजयी रहे।