आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 229 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 3.1 डिग्री अधिक है।
पालम में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 18.4 डिग्री सेल्सियस, रिज में 19 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।