आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समर्थकों के एक समूह ने अमेरिका में अपनी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से अमेरिकी न्याय विभाग के पास संगठन के ‘विदेशी एजेंट’ के रूप में पंजीकरण कराया है।
‘आरएसएस फ्रेंड्स’ ने पंजीकरण दस्तावेज में जॉर्जिया का पता दिया है और ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, केशवकुंज, नयी दिल्ली’ को अपना ‘‘विदेशी प्रमुख संगठन’’ बताया है।
‘आरएसएस फ्रेंड्स’ ने 27 अगस्त को विदेशी एजेंट पंजीकरण अधिनियम (एफएआरए) के तहत अमेरिकी न्याय मंत्रालय में पंजीकरण कराया।
समूह ने कहा, ‘‘आरएसएस फ्रेंड्स का आरएसएस के साथ रोजगार, परामर्श, लॉबिंग, जनसंपर्क या एजेंसी से संबंधित कोई लिखित समझौता नहीं है, जिसमें विशिष्ट कार्यों, पारिश्रमिक या कामकाज के विस्तृत निर्देशों का उल्लेख हो।’’
उसने कहा कि लिखित समझौता नहीं होने का यह अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए कि दोनों के बीच कोई संबंध, अनुरोध, सहमति, समन्वय, निर्देश या अन्य प्रासंगिक तथ्यात्मक जुड़ाव नहीं है।
समूह ने कहा, ‘‘आरएसएस फ्रेंड्स अपनी गतिविधियों से जुड़े वास्तविक तथ्यों का खुलासा करेगा।’’